About Us

अनोखा प्रयास वेलफेयर सोसाइटी एक सामाजिक एवं शैक्षिक संस्था है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण के लिए निरन्तर प्रयासरत है। हम मानते हैं कि छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। अनोखा प्रयास एक ऐसा मंच है जो गरीब होनहार विद्यार्थियों की उत्तम शिक्षा के लिए निरन्तर कार्यरत है। संस्था का उद्देश्य ऐसे सभी साधनों का क्रियान्वयन करना है, जिससे शिक्षा का प्रसार सम्भव हो।
शैक्षिक पत्रिकाओं का सम्पादन एवं प्रकाशन करना, पुस्तकालयों का संचालन करना, छात्र-छात्राओं — विशेषकर ग्रामीण अंचल के बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा नित नए प्रयोगों एवं नवीन शिक्षण तकनीकियों के माध्यम से छात्रों को शिक्षित करके उनमें नैतिक, चारित्रिक, सामाजिक व व्यावहारिक गुणों का विकास किया जा रहा है।
अनोखा प्रयास वेलफेयर सोसाइटी के छात्रों के लिए विभिन्न अवसरों पर विशेष प्रतियोगिताएं, कार्यशालाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस पहल का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।